देहरादून 19 सितंबर 2026। मुख्य सेवक सदन में शनिवार को आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने गीतों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संवाद के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री के सामने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत प्रस्तुत किया। गीत के माध्यम से महिलाओं ने बिना ब्याज ऋण, लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूहों समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।
महिलाओं ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से मजबूत होने के अवसर मिल रहे हैं। गीतों के माध्यम से महिलाओं ने खुद को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।
