देहरादून, 8 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।



मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में 5,895 मीटर ऊंची चोटी का आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है। दोनों ने तिरंगा फहराकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
9 वर्षीय रियांश पंत अल्मोड़ा और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
