देहरादून, 21 अगस्त 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य प्रमोद चमोली का आशीर्वाद लिया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान शिव की आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
