पौड़ी 15 जून 2026। पौड़ी गढ़वाल दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर रोड स्थित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के लिए ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, प्रदर्शनों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न विकास, पर्यटन, स्वरोजगार और युवा हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, सख्त नकल विरोधी कानून और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान









