कोटद्वार 27 दिसंबर 2025। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उमरावनगर स्थित SG गार्डन बैंकेट हाल में तीन दिवसीय ( 27 – 29 दिसंबर ) 8 वी राज्य स्तरीय जूनियर बालक / बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।






ऋतु खण्डूडी ने दुर्गापुर चौराह से sg गार्डन तक सभी स्कूली बच्चों के द्वारा मार्च परेड को हरि झंडी दिखा कर कार्यक्रम के लिए रवाना किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि इस बॉक्सिंग महाकुंभ में पूरे उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुल 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में बच्चे अपने कुशल प्रतिभा से अपनी छाप छोड़ने के साथ अपना भविष्य भी सुधारने का कार्य करेंगे।
ऋतु खण्डूडी ने सभी खेल प्रेमियों को इस तरह के आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए कहा , उन्होंने बताया खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा इस तरह का आयोजन होने से बच्चों को एक अच्छा मंच मिलता है जिससे वह प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करते है ।
