नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड के समसामयिक विषयों, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। ऋतु खण्डूडी भूषण ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा जनसेवा एवं राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।
