बच्चों की रंगोली की सराहना कर बढ़ाया उत्साह
देहरादून, 10 अक्टूबर 2026। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा जनसेवा यात्रा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित रंगोली की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कौशल और मौलिक चिंतन को बढ़ावा दे रही है। ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, मेघा भट्ट, सारिका खत्री, विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत उपाध्याय सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
