विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि, शोधकर्ताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र
रुड़की 9 अक्टूबर 2026। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के रसायन विज्ञान विभाग और विज्ञान भारती (विभा भारती) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनुज शर्मा, विज्ञान भारती उत्तराखंड के संगठन मंत्री आचार्य आशीष, विज्ञान भारती के सचिव नरेंद्र सिंह और कार्यक्रम संयोजक डॉ. रविंद्र चौधरी सहित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विज्ञान भारती की उत्तराखंड NEED मिशन की को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले शोधकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम के समापन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए शोध एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यशाला का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग और सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
