पंचकूला 2 अक्टूबर 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला।
लीग में देशभर की 30 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ की शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल, फिटनेस और रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेलों के प्रति सोच बदली है और देश के छोटे शहरों और गांवों से निकलने वाली प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं।



