देहरादून 27 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को रविवार को पश्चिमी पटेल नगर, देहरादून में महानगर व्यापार प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों ने सुना और देखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा स्वर्गीय अशोक सिंघल के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान और संघर्ष का स्मरण किए जाने के साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विशाल गुप्ता, अनिल कुमार, महानगर से सुरेंद्र राणा, डी.डी. अरोड़ा, धनराज सिंह छेत्री, मयंक गुप्ता, सुरेंद्र सिंह चौहान, अरुण कुमार पांडे, मोहित भाटिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
