देहरादून, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिनभर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।






मुख्यमंत्री धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों का स्नेह उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सेवा सामूहिक जिम्मेदारी है और टीम भावना के साथ ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।









