देहरादून 11 सितंबर 2026। देहरादून में नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का अहम आधार बताया।
उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंकों के जरिए किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अध्यक्षों से पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सहकारिता को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
मंजीत रावत, गजेंद्र सिंह रावत, पंकज रावत, सुभाष चंद रमोला और बिजेंद्र सिंह चौधरी हाल ही में संबंधित जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास और राम सिंह कैड़ा भी मौजूद रहे।
