कोटद्वार, 6 सितंबर 2026। कृष्ण वेडिंग प्वाइंट, कुम्भीचौड़ में स्माईलो हरितालिका तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में महिला मंगल दल और तीज कमेटी की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान ऋतु खण्डूडी भूषण ने गोरखाली समाज की संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोरखा रेजिमेंट अपने शौर्य और वीरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
उन्होंने गोरखा वीरों के बलिदान को नमन करते हुए सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। नेपाल में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम में महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
