देहरादून, 16 जुलाई 2026।
राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा और मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि देहरादून के बन्नू ग्राउंड में कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विशेष रूप से युवा वर्ग राहुल गांधी के विचार सुनने और उनसे संवाद करने को लेकर उत्साहित है।
