चमोली जिले के तुंगेश्वर डाकघर (पिन-246482) में डाक वितरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंजीकृत डाक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और सरकारी नोटिस लोगों तक पहुंचाने के बजाय बोरियों में भरकर निजी मकान में रखे गए। मामला तब उजागर हुआ जब कई आधार कार्ड सड़क पर बिखरे मिले। इससे कई लोगों को समय पर दस्तावेज और नोटिस नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डाकघर अधिकारियों ने इसे डाक वितरक की जिम्मेदारी बताया है, जबकि उपजिलाधिकारी थराली ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सवाल यह है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या नहीं।
रिपोर्ट: विनोद पांडे, संवाददाता, उत्तराखंड।
