खटीमा, 14 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित दीदी कैफे का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन और जल जीवन मिशन से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को अनुदान, ऋण और सहायता उपकरण वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य











