47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का मुख्यमंत्री आवास में हुआ समापन, विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी किया विमोचन।
देहरादून 17 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी और यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए अभियान की सफलता पर बधाई दी।
