देहरादून 8 जनवरी 2026।
आज माँ धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुन्दरियाल जी महाराज की उपस्थिति में देहरादून उत्तराचंल प्रेस क्लब देहरादून पर 11 वीं माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज देव डोली शोभा यात्रा विषयक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून के सभी पत्रकार बन्धु एवं धार्मिक सामाजिक संगठन कृतन मण्डलीयां उपस्थित रही जिसमें मुख्य रूप से श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट एवं माँ धारी देवी शोभा यात्रा के सदस्य गण उपस्थित रहे। पूज्य महाराज श्री ने समस्त पत्रकार। बंधुओं के साथ साथ भक्तों को अवगत कराया है। प्रति वर्ष होने वाली 11 वीं मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा का श्री गणेश 11 जनवरी 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे नेहरू कॉलोनी देहरादून से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली थान नेहरू कॉलोनी पर भक्तजनों की उपस्थिति में मां भगवती का श्रृंगार पूजन, हवन किया जाएगा पूजन, आरती के पश्चात उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बजंतरी पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध दीपक दास जी के द्वारा पंच नाम देवताओ का ढोल सागर द्वारा आव्हान किया जाएगा। मां भगवती के मंडाण वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा, देव डोली को कार्यक्रम स्थल से मुख्य अतिथि जी द्वारा देव ध्वजा दिखाकर अग्रिम पडाव के लिए रवाना किया जाएगा। देव डोली शोभायात्रा की रवानगी की जाएगी एवं अनेकों पड़ाव पर देव डोली शोभायात्रा के द्वारा स्वागत कार्यकम किया जाएगा शोभा यात्रा परिवार के सदस्यों के द्वारा सर्वे भवन्तु सुखीना की कामना को लेकर देव डोलीयों को पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखण की सुख समवृद्धि की कामना को लेकर श्री धाम वृन्दावन के लिए शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी देवडोली शोभा यात्रा का प्रथम पड़ाव हररावाला शिव मंदिर में होगा तत्पश्चात देव डोली शोभायात्रा देर श्याम बुल्लावाला पर पहुंचेगी जहां पर क्षेत्रीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी की उपस्थिति में राजकुमार जी के द्वारा देवडोली का स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात देवडोली रात्रि विरामं बुल्लावाला में करेगी 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे शहीद स्थल आई.एस.बी.टी. ऋषिकेश पहुंचेगी। जहां पर उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी मंच द्वारा स्वागत कार्यकम किया जाएगा रात्री को देव डोली शोभायात्रा आई.डी.पी.एल. ऋषिकेश में रात्री विराम करेगी।
13 जनवरी को प्रातः देव डोली बनखण्डी महादेव मन्दिर, प्रतीत नगर रायवाला में दर्शन कार्यकर्म को किया जायेगा। दोपहर देव डोली शोभायात्रा सिद्धपीठ कालूसिद्ध मंदिर हरिपुरकला में पहुंचेगी देवडोली का पूजन कार्यक्रम सिद्धपीठ कालुसिद्ध मंदिर हरिपुर कला में मंदिर समिति एवं समस्त ग्राम वासियों की ओर से किया जाएगा जिसमें समिति के सम्मानित पदाधिकारी जन एवं हरिपुर के ग्रामवासी एवं प्रधान उपस्थित रहेंगे एवं देव डोली का रात्री विराम चण्डी भवन धर्मशाला चण्ड़ी घाट हरिद्वार में रहेगा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज देव डोली अपने नेजा निशान सहित ब्रह्मामुहूर्त पर हरिद्वार पर प्रथम दिव्य देव स्नान लेगी 14 जनवरी को दोपहर देवडोली शोभा यात्रा का भव्य स्वागत शिव मूर्ति चौक हरीद्वार में किया जाएगा जहां पर गढ़वाल महासभा ने भव्य शोभा यात्रा के कार्यक्रम की तैयारियां शिव विश्राम गृह हरिद्वार पर तेजी के साथ शुरू कर दी है ।15 जनवरी को मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज जी की देव डोली प्रातः 9:00 बजे अपने नेजा निशान सहित शाही स्नान हर की पौड़ी हरिद्वार में गढ़वाल महा सभा के हजारों श्रद्धालुओं के बीच में यह दिव्य आयोजन संपन्न किया जाएगा। एवं दोपहर 1 बजे शोभायात्रा अशोक नगर रुड़की में एवं शाम को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफर नगर में उत्तराखण्ड के शहीदों को प्रणाम करके एवं पुष्पांजली अरपित करते हुए देर शाम को रोटा रोडूं फाज़लपुर मेरठ पहुंचेगी।
एवं रात्री विराम में देव डोली मेरठ रहेगी। 16 जनवरी को देव डोली की रवानगी गाजीयाबाद उत्तरप्रदेश के लिए कि जाएगी एवं श्याम को देवडोली शोभा यात्रा माँ ज्वालपा देवी मन्दिर लाजपत नगर साहिबाबाद में रहेगी। 17 जनवरी को प्रातः 11 बजे बद्रीनाथ मन्दिर शालीमार गार्डन में देव डोली का स्वागत उत्तराखण्ड के प्रवासियों के द्वारा किया जायेगा एवं रात्री को दिलशाद कॉलोनी उत्तराखण्ड परिवार समिति एवं गढ़वाल भ्रात मंडल द्वारारां गाजियाबाद पर देव कार्य को संपन्न कराया जाएगा। 18 जनवरी को प्रातः 10 बजे देवडोली शोभायात्रा का स्वागत पूजन कार्यक्रम श्री बद्रीनाथ मन्दिर वेस्ट विनोद नगर दिल्ली मैं किया जाएगा एवं रात्री को देव डोली दर्शन कार्यक्रम कोशिक एनक्लेव, बुराड़ी, दिल्ली में किया जायेगा। 19 जनवरी को कमल विहार, कमालपुर, बुराड़ी पर भगवान श्री डंडा नागराजा समितिं दिल्ली में 11 वीं वर्ष देव डोली दर्शन कार्यकर्म को संपन्न कराएगी।
20 जनवरी नोएडा सेक्टर 39 पर दोपहर देव डोली शोभायात्रा दर्शन कार्यक्रम एवं रात्री विरामं किया जायेगा। 21 जनवरी को प्रातः देव डोली शोभा यात्रा दर्शन कार्यक्रम श्री निकेतन कुंज अपार्टमेन्ट रोहिणी, दिल्ली में किया जायेगा। एवं रात्री विराम साकेत दिल्ली पर किया जाएगा। 22 जनवरी 2026 को प्रातः देव डोली दर्शन कार्यक्रम को मारुति कुंज भौंडसी गुड़गांव हरियाणा में शोभा यात्रा परिवार का स्वागत किया जाएगा मारुति कुंज उत्तराखंड संस्था इस दिव्य यज्ञ कों सफल बनाने हेतु विशेष तैयारी पूरी कर रही है।
मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुन्दरियाल जी महाराज श्री के नेतृत्व मुख्यं अखाड़ों की उपस्थिति के साथ साधु संतों के साथ 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभमुहूर्त पर श्री धाम वृन्दावन किया जायेगा। मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज जी की प्रतिष्ठितं देव डोलीयों को साथ नेजा निशान को दिव्य देवस्नान कराया जाएगा।
विशेष वार्ता में पत्रकारों के द्वारा यज्ञ को सफल बनाने हेतु किस प्रकार से तैयारी चल रही हैं एवं इस यज्ञ का क्या उद्देश्य हैइस पर आचार्य मधु सुदन जुयाल जी ने समस्त मीडिया बन्धुओ को अवगत करवाया है कि मां धारी देवी नागराज उपासक पुज्य गुरुदेव आचार्य श्रित सुरेन्द्र प्रसादं सुंदरियाल जी महाराज नेतृत्व में यह 11वीं देव डोली शोभायात्रा है जिसका सभी भक्तजन एवं देश प्रदेश में दर्शन पाने हेतु काफी समय से प्रतीक्षा करते है
आचार्य मधु सुदन जुयाल ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को देव डोली शोभा यात्रा के सभी सदस्य श्री वृन्दावन धाम उत्तरप्रदेश से देहरादून, उत्तराखण्ड के लिये प्रस्थान करेंगे। 24 जनवरी 2026 शनिवार प्रातः 11 बजे देव डोली शोभायात्रा नेहरू कॉलोनी परशुराम चौक देहरादून पहुंचेगी ।
जहाँ पर देव डोलीयो का स्वागत समस्त भक्तजनों, क्षेत्रवासियों के द्वारा किया जायेगा। श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं देहरादून के धार्मिक सामाजिक संस्थायें कीर्तिमंडलियों को इस शुभ अवसर पर पूज्य महाराज श्री में समस्त जनमानस को आमंत्रित किया है। साथ ही साथ प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखण्ड कें धर्माधिकरी सिद्धपीठ मन्दिरों के पुजारीयों एवं कथावाचक आचार्यों को मुख्य रूप से आमंत्रित् किया है। देव डोली शोभायात्रा 24 जनवरी 2026 स्वागत के पश्चात नेहरू कॉलोनी फव्वारारां चौक से बैंड बाजे, ढोल, दमो के साथ धूम धाम से शोभा यात्रा को कार्यक्रम स्थल माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली थान जी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी पर विराम दिया जाएगा । एवं दोपहर में विशाल भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।
25 जनवरी 2026 रविवार प्रातः श्री ईष्ट देवताओं का धार्मिक यज्ञ अनुष्ठान, हवन के साथ देवी देवता का पूजन यज्ञ, रोट प्रसाद कढ़ाई काटकर कन्या पूजन पश्चात समस्त जनमानस को भंडारा प्रसाद वितरण कर मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज देव डोली थान पर मंगलमय विराम दिया जाएगा। देव डोली शोभायात्रा भारत वर्ष के उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश दिल्ली, राज्यो में भ्रमण कर अपनी उत्तराखंड की देव संस्कृति का प्रचार प्रसार एवं सनातन धर्म का जन जागरण का कार्य करेगी मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुन्दरियाल जी महाराज देव डोली शोभायात्रा 2026 में सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना को लेकर एवं देव भूमि उत्तराखंड पर दिव्य श्री ईष्ट धाम के निर्माण के लिए समस्त भक्तजनों को प्रेरित करेंगे एवं युवाओं को भी उत्तराखंड में बढ़ रहे पर्यटन को बढ़वा देने के लिए ईष्ट कथा के माध्यम सें उत्तराखंड के सिद्धपीठ, शक्ति पीठों के बारे में जानकारी देकर इस महा संकल्प में जुड़ने की प्रार्थना करेंगें उत्तराखंड की पौराणिक देव संस्कृति की धर्म ध्वजा को विश्व पटल पर स्थापितं करना देव संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करना आपके सहयोग से महाराज श्री का मुख्य उद्देश्य है।
जय हो विजय हो
इस अवसर पर मुख्य उपस्थिति समस्त पत्रकार बन्धु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ आचार्य मधुसुदन जुयाल पंडित कृष्णा जोशी जी, मुकेश रतूड़ी, राज कुमार, अनुज ,सुबोध लखेड़ा, प्रदीप जोशी श्रीमती देवेश्वरी नयाल, मेघा रानी चंदेल, नंदी काला, गंगा बिष्ट वैशाली रावत जी मुख्य उपस्थिति रही
