प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी के पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पित रहा है। धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे।
