कोटद्वार 24 सितंबर 2026।
कोटद्वार विधानसभा के वार्ड नंबर 33 बालागंज–लूथापुर में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्रवासियों के साथ 2.47 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क, पेयजल, विद्युत व जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

