अल्मोड़ा 27 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 112.13 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण और 25.97 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद


